नो-इंट्री के बीच में ही ट्रको को शहर में प्रवेश करा देने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। सोमवार को भी बस स्टेशन व बसखारी मार्ग पर जबरदस्त जाम लगा रहा। जाम के कारण लोग घंटो परेशान रहे। प्रशासन जाम की इस समस्या से निजात पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बस स्टेशन क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए नो-पार्किंग जोन का बोर्ड भले ही लगा दिया है लेकिन उसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। नो-पार्किंग जोन ने परिवहन निगम की बसो को खड़ा करने पर एक हजार रूपये के जुर्माने का प्राविधान किया गया है लेकिन अभी तक किसी बस का चालान नहीं काटा गया है। प्रतिबंध के बावजूद बसे पूर्ववत स्थानों पर ही खड़ी देखी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलो के खुलने व बंद करने का समय एक कर देने के कारण भी बस स्टेशन पर जाम की समस्या गंभीर हो गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…