Categories: Crime

तो क्या सच में डीएम साहेब ने होमगार्ड के जवानों की पिटाई की है

नूर आलम वारसी
जनपद के डीडीओ के बाद होमगार्ड पर लाठियाँ तोड़ने को लेकर चर्चा में आये बहराइच के जिलाधिकारी अभय. कथित पीडितो का आरोप है कि बहराइच जिलाधिकारी ने मंगलवार की रात आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड और प्लाटून कमाण्डर को लाठियों से पीटा, घटना के सम्बन्ध में आरोप है कि जिलाधिकारी अवास पर लगे चन्दन के पेड़ की कटाई चल रही थी जिस से नाराज जिलाधिकारी ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के प्लाटून कमाण्डर समेत 4 गार्डों को दौड़ा दौड़ा कर बुरी तरह पीटा और पिटाई के बाद लापरवाही का अरोप लगाकर होमगार्ड जवानो को जिला होमगार्ड कमान्डेंट ने निलंबित कर दिया। कोतवाली देहात पुलिस ने डी एम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से मना करने पर होमगार्ड जवानो ने एस पी आवास का घेराव किया लेकिन पुलिस अधीक्षक पीड़ित होमगार्डों से मिलने से ही मना कर दिया !
जिससे नाराज होमगार्डों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की
अभी कुछ दिनों पहले भी डीडीओ एस एन श्रीवास्तव के साथ भी जिलाधिकारी अभय ने तहसील दिवस के अवसर पर  अभद्रता की थी ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts