Categories: Crime

कोटेदार पर दबंगई करने का अरोप।

(इमरान सागर)
तिलहर,शाहजहाॅपुरः-तहसील के ब्लाक निगोही क्षेत्र के दर्जनो गांववासियों ने कोटेदार पर दबंगई करने का आरोप लगाते हुये तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

निगोही ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर नया गांव के दर्जनो राशन कार्डधारको ने कोटेदार अयूब हसन पर दबंगई का अरोप लगाते हुये तहसील दिवस में दिये अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि मिट्टी तेल और चीनी 20 रूपये के हिसाब से दे रहा है जिसका बिरोध किये जाने पर गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है, जबकि विभिन्न लोगो द्वारा बिरोध करने पर बन्द करके मार लगा चुका है। ग्राम वासियों ने बताया कि अब्बल तो राशन बाटता ही नही है कोटेदार अयूब लेकिन यदि बाटता तो है तो सिर्फ अपनी पहचान वालो के अलाबा किसी अन्य राशन कार्ड धारका को नही देता है, उपभोगताओं द्वारा राशन दिये जाने की गंहार पर कोटदार राशन एंव सामान फेक कर धमकी देते हुये भगा देता है। समस्त ग्रामवासियों ने तहसील प्रभारी से कोटदार के खिलाफ जांच करा कर संख्तकार्यवाही की मांग की। तहसील दिवस में कोटदार के खिलाफ शिकात करने में सुरेश चन्द, वीरेन्द्र प्रताप सिंह,उमेंश चन्द्र, शिव नन्नद,कमलेश,धमेन्द्र सिंह, फिरासत, नम्रता सिंह, रमन पाल सिंह,रामेन्द्र सिंह,अनूप सिंह, अवधेश कुमार, रमाकांन,राजकुमार,निखिल सिंह, आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts