Categories: Crime

अम्बेडकरनगर – डीएम के आदेशो को ठेंगा दिखा खुला निजी स्कूल

अनंत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। इनके लिए कोई मायने नहीं रखता है जिलाधिकारी का आदेश। जी हां आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार में स्थित श्री कृष्णा चिल्ड्रेन कॉलेज में जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद विद्यालय खोले रखा गया। बता दें कि बृहस्पतिवार की देर शाम जिलाधिकारी द्वारा कड़ाके की ठंढ़ के चलते 30 व 31 दिसंबर को विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया गया था बावजूद इसके रामनगर बाजार में स्थित श्री कृष्णा चिल्ड्रेन कॉलेज खुला था और बच्चों की पढ़ाई भी जा रही थी ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश निजी शिक्षण संस्थानों पर लागू नहीं होता है? विद्यालय खोले जाने से जहां अभिभावको में रोष है वही जी भीषण ठंढ़ में ठिठुरते हुए बच्चे विद्यालय जाने पर भी मजबूर हैं। इस बावत जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts