Categories: Crime

एक ही दिन और दो बड़ी सफलता मिली चौकी प्रभारी संजय सरोज को,करोडो की अष्टधातु की मूर्ति की बरामद

संजय ठाकुर
मऊ. जनपद पुलिस को एक ही दिन में दो बड़ी सफलता दिलवा कर चौकी प्रभारी रसूलपुर संजय सरोज ने अपराधियों में हडकंप मचा दिया है. एक ही दिन में दो बड़े अपराधो का अनावरण करने वाले चौकी प्रभारी संजय सरोज को पहली सफलता उस समय मिली जब दो अभियुक्त के साथ तीन चोरी की मोटर साइकिल बरामद की.
वही दूसरी बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब संजय सरोज की टीम द्वारा एक चोर को तीन अस्ट धातु की मुर्तियों के साथ गिरफ्तार किया। चोरी में प्रयुक्त सामान व् एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। इन मूर्तियो की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये आकी गई है। एक ही दिन में दो बड़ी सफलता प्राप्त करने वाले चौकी प्रभारी के कार्यशैली की आम जन गली नुक्कड़ पर प्रशंसा करते नज़र आये
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts