Categories: Crime

आलापुर, अम्बेडकरनगर – अपनी बारी का इंतजार और बैंको के बाहर लंबी कतार

अनंत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। नोट बंदी आमजन पर खासा भारी पड़ रही है और बैंकों में धन की कमी के चलते ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ जा रही है जिसके चलते लोग सुबह से ही बैंकों में लाइन लगाए शाम तक अपनी बारी का इंतजार करने में लगे रहते हैं।

बता दें कि बीते आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 एवं 1000 रुपये की नोट को अवैध करार देते हुए बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से ही बैंकों पर भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है बुधवार की सुबह आलापुर तहसील क्षेत्र के जहांगीरगंज में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर भोर में तीन बजे के बाद से ही ग्रामीणों की लंबी लाइन उमड़ पड़ी और आठ बजे तक 500 से ऊपर की भीड़ बैंक के बाहर खड़ी थी। ऐसे में अंदाजा लगा सकते हैं कि नोट बंदी के चलते लोगों को कितनी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है और अपनी बारी के इंतजार में बैंकों पर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। नरियाव बाजार के मोहम्मद राशिद ने बताया कि वह सुबह साढ़े चार बजे बैंक आया लेकिन उससे पहले 200 से ऊपर लोग लाइन में लग चुके थे। सहागल का समय होने के चलते लोग खासा परेशान भी हो रहे हैं वही बैंक शाखाओं मे लोगों को एक दिन मे 2000 रूपए ही दिए जा रहे हैं।जिसके चलते रोजाना लोग लाईन मे लगकर जूझते रहते हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts