Categories: Crime

बीच रास्ते में खराब हुआ शव वाहन

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। सरकार द्वारा गरीबों के लिए जिला अस्पतालो से शुरू की गयी सरकारी शव वाहन सेवा शुरू होते ही बदहाली के दौर में पहुंच गयी है। शव वाहन का संचालन शुरू हुए अभी कुछ दिन ही बीते है कि यह वाहन बीच रास्ते में खड़ा होना शुरू हो गया है। बुधवार को पुराने सीएमओ कार्यालय के सामने इस वाहन को खराब होने पर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया।

प्रश्न यह है कि संचालन के महज कुछ ही दिनों में वाहन में ऐसी कौन सी खराबी आ गयी जिसके कारण उसका संचालन ठप हो गया। जाहिर है कि सरकारी व्यवस्था के तहत संचालित इस वाहन सेवा में भी घुन लग गया है जिसका परिणाम है कि यह खास सेवा बीच रास्ते में ही रूकने लगी है। ऐसी स्थित में इस वाहन से शव ले जाने वालो को खासी परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। संयोगवश वाहन खराब होने के समय यह खाली था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts