Categories: Crime

तिलकोत्सव में चली गोली, एक युवक घायल

अन्जनी राय / बलिया
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव में शुक्रवार की रात एक तिलकोत्सव में कुर्सी-मेज पर खाना खाते समय अचानक फायरिंग हो गई। इसमें कर्णछपरा निवासी आनंद सिंह (30) पुत्र स्व. ओमप्रकाश सिंह को गोली लग गई। आनन-फानन में उनको सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों नें हालत गंभीर होने पर उनको बलिया और फिर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। कर्णछपरा गांव में हरिकेश सिंह के यहां तिलक आया था। दरवाजे पर लोग खाना खा रहे थे कि अचानक फायरिंग हो गई। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पर दोकटी थानाध्यक्ष शनिवार को मौके पर पहुंचे। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। सीओ टीएन दूबे ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts