Categories: Crime

सर्राफा की दुकान से सेंध मार कर चोर उठा ले गए तिजोरी

यशपाल सिंह /संजय
आजमगढ़. जहानागंज थानांर्तगत चक्रपानपुर बाजार में बुधवार की रात चोर एक सराफा दुकान में सेंध लगाकर घुस तिजोरी उठा ले गए। घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने तिजोरी तोड़ी और उसमें रखी नकदी व जेवर सहित लगभग 50 हजार की संपत्ति समेट कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार चक्रपानपुर बाजार निवासी राजू सोनी पुत्र मोती सेठ अपने घर से कुछ दूरी पर किराए की दुकान में आभूषणों का व्यवसाय करता है। बुधवार की रात किसी समय चोर उसकी दुकान में पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए। दुकान में रखी तिजोरी उठाकर चोर बाहर निकल गए और घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूर स्थित खेत में तिजोरी तोड़कर उसमें रखी 1500 नकदी व जेवर सहित लगभग 50 हजार की संपत्ति समेट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित व्यवसाई को गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पर हुई। घटना की सूचना पीड़ित द्वारा मुकामी थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों द्वारा टूटी हालत में फेंकी गई तिजोरी तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर वापस लौट गई। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts