Categories: Crime

भाजपा नेता ने कहा, नोट बंदी ऐतिहासिक

संवाददाता। राजेसुल्तानपुर, अंबेडकरनगर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पतिराज गौतम ने गढ़वल  बाजार  मे  प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नोटबंदी को ऐतिहासिक बताते हुये नोटबन्दी पर विपक्षी दलो पर निशाना साधा। ऐसा नही है कि नोट बंदी के चलते विपक्ष सदन नही चलने दे रहे है इसके पूर्व भी कई अवसरो पर विपक्ष सदन नही चलने दिया है।विपक्षी मोदी सरकार पर हमेशा यह आरोप लगाते रहे कि काला धन के सम्बन्ध मे यह सरकार कोई कार्यवाही नही कर रही है ।और आज जब काले धन का खुलासा हुआ तो विपक्षी सदन चलने मे अड़चन डाल रहे है ।गौतम ने कहा कि सपा हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है सपा  सरकार अपराध पर अंकुश  लगाने के बजाय अपराधियो को संरक्षण दे रहा है ।उन्होंने कहा कि आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के का कार्यो से काफी प्रसन्न है २०१७ मे प्रदेश मे होने वाले विधान सभा चुनाव मे भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश मे अपनी सरकार बनायेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts