Categories: Crime

किया वादा पूरा करेगे राजनाथ सिंह – साध्वी निरंजन ज्योति

अज़हर उददीन
फतेहपुर. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के दौरान फतेहपुर में 9 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम महत्मा गाँधी डिग्री कॉलेज में होना है। जिसकी शुरुआत के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हवन-पूजन किया।
साध्वी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि गृहमंत्री ने पहले भी वादा किया था कि वो फतेहपुर आएंगे और परिवर्तन यात्रा के दौरान अब आ रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सूबे में सपा-बसपा के शासन काल से जनता आजिज आ चुकी है। इस बार परिवर्तन यात्रा के जरिए बीजेपी जनता के दिलों में उतर चुकी है।लोकसभा की तरह पूरे प्रदेश में इसबार बीजेपी की लहर देखने को मिल रही है। वहीं नोटबंदी के सवाल पर साध्वी ने कहा कि इस नोटबंदी से वही चिल्ला रहे हैं। जिनको नोटों की माला पहनने को नहीं मिल रही है। वहीं बीजेपी सांसद ने कहा जो लोग भी नोटों के साथ पकड़े गए हैं। उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वो चाहे जो भी हो। नियम और कानून सभी के लिए समान है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts