Categories: Crime

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी सम्मेलन का किया आयोजन

हर्मेश भाटिया/ रविशंकर/ रामपुर
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले एक व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।व्यापारी सम्मेलन में नोट बन्दी से हो रही परेशानियों का मुद्दा रखा गया, साथ ही ज़िले व् पुरे देश में उद्योग लगवाने की मांग पर भीं चर्चा की गयी,व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री को गुमराह कर रिज़र्व बैंक के अफसरों,वित् मंत्रालय और बैंक प्रबन्धकों ने सारा काला धन सफ़ेद करवा दिया है, और प्रधानमंत्री के हाथों जनता और व्यापारी समाज को कुचलवा दिया है, जिससे आम जनता की चीख निकल गयी है और व्यापारी का व्यापार तवाह हो गया है, जनता और व्यापारी आत्महत्या पर मजबूर हो रहे हैं, राष्ट्रिय अध्यक्ष ने  कहा कि जल्द ही व्यापारी समाज को और जनता को इस नोट बन्दी से हो रही परेशानियों से दूर किया जाए,और देश के हर जिले में उद्योग लगवाये जाएं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts