Categories: Crime

अवैध खनन कर रहे JCB और ट्रैक्टर को पुलिस ने लिया कब्जे में

अनमोल आनन्द/भीमपुरा/बलिया।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की दोपहर रामगढ़ बगीचे से अवैध खनन करने का मामला संज्ञान में आया है।जिस पर भीमपुरा  पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और जे0सी0बी0 को अपने हिरासत में कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ चरौंवा (ठेकुरहिं) थाना क्षेत्र भीमपुरा निवासी सुरेंदर यादव,पबरु यादव, कालीचरन यादव, बिरेन्द्र यादव की रामगढ़  बागीचे में कुछ जमीन है गांव के ही जय प्रकाश यादव नामक व्यक्ति द्वारा जमीन के मालिक को बिना बताये ही अवैध खनन का कार्य किया जा रहा था। जैसे ही जमीन के मालिक को पता चला  तुरंत क्षेत्रीय थाने को सूचित कर घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर मौके से  फिलहाल JCB और ट्रैक्टर को अपने हिरासत में कर लिया है और कार्यवाही जारी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts