Categories: Crime

गांजा, स्मैक पीने से रोकने पर दबंगों ने दो दुकाने जलाकर की खाक

अज़हर उददीन/खागा फतेहपुर
खागा नगर के मोहल्ला मानू का पुरवा  में बीती रात दिनेश चंद्र व सगीर अहमद की टायर पंक्चर व सैलून की गोमती में किसी ने आग लगा दी, जिससे दुकाने जलकर खाक हो गयी।घटना की सुबह दोनों पीड़ित दुकानदारों ने खागा कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया की, मोहल्ले का सुन्दर पुत्र मतई गुमटी के पास गांजा, स्मैक पीने व बेचने का काम करता है, इन लोगो को पीड़ित ने कई बार मना किया था रंजिशवश  सुन्दर ने अपने साथियों की मदद से दुकानों में आग लगाईं है, पीड़ित के अनुसार कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेने से इंकार कर दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts