Categories: Crime

सीएमओ दफ्तर पर जड़ा छात्रों ने ताला

वेद प्रकाश शर्मा /अंजनी राय

​बलिया। जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र की बदहाली से क्षुब्ध ग्रामीणों एवं छात्रनेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू ने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया। दर्जनों समस्याओं को लेकर सीएमओ से मिलने पहुंचे ग्रामीणों एवं छात्रनेताओं ने सीएमओ की अनुपस्थिति पर जोरदार हंगामा करने के बाद कार्यालय में तालाबंदी कर धरना पर बैठ गये। लगभग दो घंटे तक धरना एवं नारेबाजी के बाद डिप्टी सीएमओ एवं सीएमएस चिकित्सकों की टीम के साथ छात्रों को मनाने पहुंचे और वार्ता कर मामले को सुलझाया। राजआलम, राजेन्द्र यादव, राजू वर्मा, प्रिंस पाण्डेय, राकेश कुमार राधे, अभिराम तिवारी, पंकज पाण्डेय, रूपेश चौबे, भानुप्रकाश, सूर्यप्रताप, राज भारती, अमित यादव, अजय यादव,दीपक तिवारी, राहुल आदि पत्रकारवार्ता में शामिल थे.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts