Categories: Crime

अल्पसंख्यक समाज कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया

हरमेश भाटिया/रामपुर

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रामपुर,(जवाला नगर) के डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि केन्द्रीय बाल एवं महिला कल्याण मंत्री कृष्णा राज रही।
भाजपा की जिला महिला पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज और रूमाना सिद्धकी को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता का माहौल है। और बेटियाँ सुरक्षित नहीं है। आए दिन दंगे और बलात्कार की घटनाएँ होती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है, और ग्रहणीयों के लिए एल पी जी वितरक योजना शुरू की है। केन्द्रीय मंत्री ने सम्मेलन में मौजूद माताओं और बहनों से सक्रिय राजनीति में आकर समाज की दशा और दिशा तय करने का आवहान किया है इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की है। अंत में उन्होंने कार्य क्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक मुन्नी देवी गंगवार,सुनीता विशनोई,कल्पना शर्मा,दीशा गंगवार,लक्ष्मी सैनी,राज बाला आदि मौजूद रही।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts