Categories: Crime

संजू ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

अनंत कुशवाहा
अम्बेडकरनगर। किछौछा के पास डडियवा गाँव में वीर एकलब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बीजेपी जिलाकार्यसमिति सदस्य संजू देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान उनके साथ आये स्व0 राम बाबू के अनुज श्याम बाबू ने बैटिंग कर खेल को प्रारम्भ किया। खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए श्याम बाबू ने कहा कि खेल की प्रतिस्पर्धा ही जीवन को आगे ले चलने का मार्ग प्रसस्त करता है। इस माध्यम से नवयुवकों में आपसी भाई चारा का निर्माण होता है। हम सभी को ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उद्घाटन सत्र में सन्तलाल निषाद, राजेन्द्र निषाद, सीताराम निषाद, दशरथ, अप्पू सोनी, सूरज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अवधेश वर्मा, सूरज यादव, जंगबहादुर कन्नौजिया, अरुण वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts