Categories: Crime

विवादित ढ़ाचा ढहाये जाने जैसा नोटबंदी का फरमान: शिवपाल

अखिलेश सैनी
बलिया। सपा महासचिव अमर सिंह के नोटबन्दी मसले पर मोदी का समर्थन करने के बारे में पूछे जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अमर सिंह मीडिया के मित्र है। मीडिया उनसे पूछे कि वे सपा के रुख से अलग बयान क्यों दे रहे है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या विधान सभा के आगामी चुनाव में अमर सिंह दल के स्टार प्रचारक होंगे, शिवपाल ने कोई टिप्पणी करने से इंकार किया।
पूर्व मंत्री नारद राय के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने आये शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। मीडिया में कांग्रेस से तालमेल को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस से तालमेल को लेकर किसी पहल की जानकारी उन्हें नहीं है। नोटबन्दी को लेकर मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार के नोटबन्दी के फैसले की तुलना विवादित ढांचा ढहाये जाने से की। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि सपा ने अभी तक अपने 175उम्मीदवार घोषित कर दिए है। पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड सही समय पर शेष उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। पार्टी के विधान सभा के घोषित उम्मीदवार अतीक अहमद की दबंगई पर पूछे गये सवाल में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनको अतीक द्वारा इलाहबाद के एक विश्वविद्यालय में समर्थकों सहित दबंगई करने का मामला आज मीडिया के जरिये जानकारी में आया है। जांच के बाद इस पर कार्यवाही होगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts