Categories: Crime

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत पलिया शहर में बाँटे गये कनेक्शन

फारूख हुसैन/पलिया कलां (खीरी)
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत पलिया शहर स्थित  कस्बा भारत गैस एजन्सी द्वारा ( 61)इकसठ महिलाओं को गैस कनेक्शन व सामग्री वितरित किए गये। गैस एजन्सी  संचालक अमिष कुमार सिंह ने बताया की उनकी गैस एजन्सी द्धारा आयोजित एक कैम्प में मुख्य अतिथि  अमित महाजन एडवोकेड प्रदेश सचिव प्रतिभा फाउंडेशन  एव समाजसेवी मुख्य अतिथि से गैस कनेक्शन व उसकी समाग्री की वितरण किया गया ।कैम्प का संचालन एजन्सी स्वामी अमिष कुमार सिंह  द्वारा  करवाया गया। गैस कनेक्शन वितरण के दौरान  अमित महाजन सभी को संबोधित करते हुए कहा “सुरक्षा सर्वप्रथम सुरक्षा हरदम” के विषय में विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा   निर्धन वर्ग की महिलाओं के जीवन स्तर का सकारात्मक प्रयास किया है ।जिससे महिलाएँ आत्म सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर सके ।कार्य क्रम के संचालक अमिष कुमार सिंह ने बताया कि उनकी ऐंजसी पलिया नगर व  क्षेत्र उपभोक्ताओं के लिए हमेशा समर्पित है।कार्य वश मे कभी भी उनकी एजंसी से संपर्क कर सकते है।वह अपनी एजंसी  के माध्यम से उनकी सेवा के लिए हमेशा कटिबद्ध हैं  ।इस अवसर पर गुड्डी, कमरून निशा,सलमान सितारा, खुशनुमा,आबिदा ,मायादेवी ,सरताज सहित  बहुत सी महीलाओ को कनेक्शन बाँटे गाये ।इस दौरान   सभासद अब्दुल खालिक,सभासद राजीव शुक्ला ,सभासद इसलामुद्दीन ,सभासद पंकज, मीरा देवी ,बुदन सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts