सूर्यप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए उनका दोस्त फतेहपुर जनपद के आवास विकास कालोनी निवासी राहुल त्रिपाठी (27) पुत्र राकेश त्रिपाठी व जिले के मनियर निवासी कृपा उपाध्याय (39) आई टेन कार से जा रहे है। अभी इनकी कार राघोपुर के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे टैंकर का अगला चक्का खुल गया और टैंकर असंतुलित होकर इनकी कार में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे कार ड्राइव कर रहे राहुल त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कृपा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर,टैंकर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल भेजवाया। घटना की जानकारी होने पर राहुल के परिजन मंगलवार की सुबह बलिया पहुंच गये। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, हादसे की सूचना जैसे ही बारात में पहुंची हंसी-खुशी का वातावरण मातम में तब्दील हो गया। किसी प्रकार शादी की रश्म अदायगी कर बारात रात में ही लड़की की विदायी कराकर वापस लौट गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…