Categories: Crime

बैंक खुलते ही लगी भीड़

अनंत कुशवाहा
आलापुर, अम्बेडकरनगर। तीन दिन अवकाश के बाद खुले बैंक शाखाओं में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ का आलम यह की सुबह पांच बजे से ही बैंक शाखाओं के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी रही और लोग बैंक शाखा के खुलने का इंतजार करते हुए देखे गए। बता दें कि बीते तीन दिनो से अवकाश के चलते आज मंगलवार को बैंक खुल रहे हैं जिसके लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ बैंक शाखाओं के बाहर नजर आ रही है। वही नोट बंदी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को और बढ़ा दिया है जिसके चलते बड़ी संख्या में भीड़ बैंक शाखाओं की तरफ उमड़ने लगी है आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर बैंक ऑफ बड़ौदा भारतीय स्टेट बैंक यूनियन बैंक तथा ग्रामीण बैंक की शाखाओं के अलावा डाकघरों में भी मंगलवार की सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts