Categories: Crime

पत्रकार के साथ लूट के नामज़द आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पत्रकारों ने की कप्तान से मुलाकात

फारुख हुसैन
लखीमपुर : पत्रकारों पर हो रहे  लगातर जान लेवा हमला, शोषण, अभ्रदाता एवं लूटपाट के मामले को लेकर संजीत सिंह सनी के अगुआई मे क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकत किया! कस्बा मझगई निवासी पत्रकार मेराज आलम के साथ हुई लूट मे  नामजद आरोपियों को  गिरफ्तार करने की माँग भी की गई! एसपी खीरी ने पत्रकारों के साथ हो रही घटना को दुखद बताते हुए पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए! एसपी ने पत्रकारों को आश्वसन दिया की जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस गिरफ्त मे होंगे! इस मौके पर रमेशचन्द्र , अखिलेश मिश्रा, शानू खान, आरिफ खान, जसप्रीत सिंह, विकास शुक्ला, रामचन्द्र मंगलेश, अनूप राठौर, धीरज तिवारी, सुनील तिवारी, विनय गौतम, क्रिश कुमार, अनेगपाल वर्मा, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts