Categories: Crime

विश्व विकलांग दिवस का हुआ आयोजन, बीएसए ने आजमगढ़ डीएम की प्रशंसा की

अन्जनी राय / बलिया

बलिया : सर्वशिक्षा अभियान के तहत विश्व विकलांग दिवस का आयोजन बिशुनीपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल के साथ हुआ। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने आजमगढ़ के डीएम सुहास सलवाई की प्रशंसा की। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से अभिभूत होकर कहा कि ये बच्चे सामान्य बच्चों से किसी भी मायने में कम नहीं है। इनको हरसंभव मदद की जायेगी। चन्द्रभानु सिंह ने कहा कि विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है।
तत्पश्चात 50 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में हरिओम गिरि प्रथम, विशाल वर्मा द्वितीय व प्रियांशु तृतीय, 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में अनूप प्रथम, नसीम द्वितीय, अमित सिंह तृतीय, मेढ़क दौड़ में सत्यम प्रथम, किशन कुमार द्वितीय, अभिषेक कुमार तृतीय, कुर्सी दौड़ बालक में शिवम कुमार प्रथम, हरिओम द्वितीय, बजरंगी तृतीय, बालिका में तनू प्रथम, गीता शर्मा द्वितीय, बेचनी तृतीय, बोरा दौड़ बालक में विशाल प्रथम, बिट्टू द्वितीय, नीरज तृतीय, बालिका में गीता शर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय, नेहा तृतीय रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts