कालाधन व नकली नोटों की समस्या से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर की रात आठ बजे देश में 500 व 1000 के नोट बंद करने की घोषणा की थी। तब से इन नोटों को बदलने व जमा कराने के साथ ही जरूरत के लिए रुपये निकालने को लेकर बैंकों में जो भीड़ उमड़ रही थी वह अब भी वैसी ही है। गुरूवार को नोटबंदी का एक महीना पूरा हो गया है पर व्यवस्थाओं में अब भी कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। बैंकों व एटीएम के बाहर जो स्थिति नोटबंदी की घोषणा के बाद देखने को मिल रही थी वैसी ही स्थिति बुधवार को भी देखने को मिली। शहर के अधिकांश बैंकों में लोगों की भीड़ लगी रही तो एटीएम के बाहर भी लंबी कतारें लगी रही। एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा व अन्य बैंकों की शाखाओं में दिनभर भीड़ रही। कैश की कमी से लोगों को यहां दस हजार की रकम भी नहीं मिल सकी। भीड़ को देखते हुए किसी बैंक में लोगों को चार हजार मिले तो किसी में पांच हजार।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…