Categories: Crime

कांग्रेसी नेता का पुलिसिया उत्पीडन से कांग्रेसी खफा

अनंत कुशवाहा
आलापुर अंबेडकरनगर। कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश गौतम एवं उनके परिजनों के पुलिसिया उत्पीड़न से कांग्रेसी काफी खफा है मालीपुर पुलिस कांग्रेस नेता कमलेश गौतम एवं उनके परिजनों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक कुंवर अरुण एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सत्यार्थी राधेश्याम चैहान आदि लोगों ने मालीपुर पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता एवं उनके परिजनों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पूर्व विधायक कुंवर अरुण ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा शासनकाल में न्याय अन्याय की अनदेखी कर सिर्फ जातीयता की वंशवेलि को पुष्पित-पल्लवित करने का कार्य किया जा रहा है। दलितों का व्यापक पैमाने पर शोषण हो रहा है। उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। और उच्चाधिकारी आरोपितों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाए मूकदर्शक बने हुए हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं रुका तो शीघ्र ही जन जागरण कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts