Categories: Crime

व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को निशुल्क ग्रीन कार्ड कैंप आयोजित करने का मांग पत्र सौंपा गया

फारुख हुसैन 

पलिया नगर व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल जनपद मुख्यालय लखीमपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय से उनके कार्यालय में मिला तथा उनको जनहित में पलिया में निशुल्क ग्रीनकार्ड कैम्प आयोजित करने की मांग का मांगपत्र सौंपा।

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज झा ने जनहित की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पलिया के क्षेत्राधिकारी श्री जितेंद्र गिरी को शीघ्र ही पलिया में ग्रीन कार्ड कैम्प आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया एवं व्यापार मंडल के जनहित के कार्य में आवश्यक मदद करने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में संतोष शाह-अध्यक्ष, अमित महाजन-महामंत्री, श्याम आनंद-कोषाध्यक्ष, गोपाल गुप्ता-उपाध्यक्ष शामिल रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts