Categories: Crime

रामपुर – भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूँका ममता बनर्जी का पुतला

हरमेश भाटिया/रामपुर
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष सुगंध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुराना गंज छीपीयान मे भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, और उनके आवास पर मीटिंग की। मीटिंग में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार हिन्दूओ पर अत्याचार कर रही है जिसे बिल्कुल बरदाशत नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा अगर ममता बनर्जी को हिन्दूओ से इतनी आपत्ति है तो वह धर्म परिवर्तन कर ले,लेकिन हिन्दू समाज पर अत्याचार करना बंद कर दें। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने पुराना गंज चौराहे पर इकठ्ठे होकर ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पराग वशिष्ठ,मुरारी लाल,सोनू कश्यप,नीतिन यादव आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts