Categories: Crime

पूजा पवन कुमार बनी लोक जनशक्ति पार्टी की राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष

अब्दुल रज्जाक
जयपुर –लोक जन शक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी के जयपुर आगमन पर 28 दिसम्बर बुधवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में पार्टी के हर विंग ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) कमला कुमारी ने महिलाओं के असाधारण जीवन को नमन करते हुये महिला अधिकारों पर बात की।इस मोके पर पार्टी की नवनियुक्त महिला प्रदेशाध्यक्ष पूजा पवन कुमार को कमला कुमारी द्वारा बधाई देते हुए उनसे महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्य करने के निर्देश दिए ।नवनियुक्त पूजा पवन कुमार ने महिला विकास ,महिला अधिकार सरंक्षण व महिलाओं की राजनीती में स्थिति पर बात की ।इस मोके पर पार्टी के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार बराहडीया ,महासचिव (प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक )मुराद बेग ,महासचिव शिव सिंह शेखावत ,युवा लोजपा अध्यक्ष हरीश स्वामी प्रदेश महासचिव अकबर खान  ,महिला प्रकोष्ठ मोना सिंह ,जयपुर जिलाधिकारी संतोष कँवर , जयपुर सचिव इंदिरा कँवर ,महिला प्रकोष्ठ की सचिव कोषा गुरुंग ,सयुक्त सचिव अंजू वालिया  मीनाक्षी माथुर ,प्रवक्ता सरिता सोनी , ,मनीषा चौधरी ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts