Categories: Crime

बस और जीप की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

संजय ठाकुर
मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मझवारा पुलिस चौकी के समिप रविवार की सुबह दस बजे आमने – सामने बस व जीप की भीडन्त मे जीप चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जबकि जीप मे सवार एक दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दस बजे मधुबन से मऊ जा रही सवारियो से भरी जीप घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा पुलिस चौकी के समीप पहुचते ही सामने से आ रही बस से जोडदार भिडन्त हो गयी जिसमे जीप के परखच्चे उड गये
दुर्घटना मे जीप चालक रामानन्द यादव (नन्दू) पुत्र रामगुप्त निवासी चक्काबोझ कि उचार के दौरान मौत हो गयी।जबकि जीप मे सवार सुबाष चन्द गुप्ता निवासी मधुबन, रामानन्द पुत्र श्यामदेव निवासी मझवारा , ओमप्रकाश सोनू पुत्र उमाशंकर सोनू निवासी कोइल थाना- करमी चित्रकुट ,सलीम अंसारी पुत्र हब्दुल वहीद निवासी फतहपुर तालरतोय , कुरौसा खातुन पत्नी रहिस निवासी फतहपुर तालरतोय, बरफुद्दीन पुत्र इसा निवासी मझवारा व सोनू पुत्र नरेश निवासी मेहदियाकुण्ड सहित दर्जन भर यात्री गम्भीर रूप से घायल हो  गये जिन्हे उपचार के लिए अलग – अलग अस्पतालो मे भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृत्य चालक का शव कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया, घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया है |
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts