Categories: Crime

बढी ठण्ड, अलाव की मांग

आलापुर अंबेडकरनगर। घने कोहरे और बढ़ती ठंड ने लोगों को ठिठुरनेे पर मजबूर कर दिया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। बीते दो दिन से हो रही भीषण शीतलहर से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर जहां फसलों के लिए लाभदायक है वही लोग घर छोड़कर निकलने मे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बढ़ती ठंड में अलाव की व्यवस्था न होने से लोग को ठिठुरते पर रहते हैं। आलापुर तहसील क्षेत्र की प्रमुख बाजार रामनगर आरोपुर हुसैनपुर नरियाल जहांगीरगंज में अलाव की व्यवस्था न होने से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी ठिठुरन का सामना करना पड़ता है। वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ यादव शिवपूजन वर्मा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पान्डेय रामप्रकाश गौतम बजरंगी यादव समेत कई नेताओं ने ठंड के समय अलाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts