Categories: Crime

दो बाइक की आपस में भिड़ंत बाल-बाल बचे

अखिलेश सैनी/ बलिया

(बलिया)- रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित रसड़ा  मऊ मार्ग पर सोमवार के शाम आमने सामने दो बाइक आपस मे टकरा जाने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने  दोनों घायलो को रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय एक बलिया तथा दूसरे घायल को मऊ जनपद के लिए रेफर कर दिया गया यह घटना उस समय हुआ कि बलिया कोतवाली क्षेत्र के दरामपुर निवासी अंजनी रहा( 40) वर्ष मऊ जनपद के थाना हलधरपुर पंहसा निवासी संजय सिंह( 40 )वर्ष अपने रिश्तेदारों से आ रहे थे तभी नारायणपुर गांव के समीप हीरानंद महाविद्यालय के सामने आपस में आमने सामने जोरदार तरीके से टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायल को आसपास के लोगों ने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा अंजनी राय की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया गया है वही मऊ जनपद के लिए संजय सिंह को मऊ रेफर कर दिया गया ।रसड़ा पुलिस ने दोनो बाइक को  अपने कब्जे मे ले लिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts