Categories: Crime

बहराइच वाहन चेकिंग में बरामद हुए 02 लाख रूपये

बहराइच (नूर आलम वारसी)
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के दौरान आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में संचालित किये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी नानपारा एस.पी. शुक्ला के नेतृत्व में नानपारा टोल प्लाज़ा पर एक वाहन की जाॅच के दौरान 02 लाख रूपये की नई करेंसी के नोट बरामद हुए।
यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी नानपारा ने बताया कि नानपारा टोल प्लाज़ा पर वाहनों की सघन जाॅच के दौरान नवाबगंज निवासी रोहित जायसवाल पुत्र भोला नाथ की फीगो कार संख्या यू.पी. 40 क्यू 4845 से 02 लाख रूपये की नई करेंसी के नोट बरामद किये गये।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts