Categories: Crime

जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, 10 हुए घायल

संजय कुमार
मऊ :मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टेघना जरगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह नौ बजे दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे।जिसमे दोनों पक्षों से कुल 10 लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को गिरफ्तार करते हुए घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के लोगों ने 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
उक्त गांव निवासी बलिराम मौर्या अपनी जमीन में दीवार बनवा रहे थे तभी उनके पड़ोसी रामचंद्र मौर्या ने आकर काम को रोकवा दिया। काम रुकने की जानकारी होते ही मौके पर बलिराम पहुंचे तो रामचंद्र में तूतू-मैंमैं होने लगी। गाली-गलौज की आवाज सुनकर दोनों के परिजन लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से बलिराम, देवेंद्र, राम अवध, दूधनाथ, सुभावती व रिंकू तथा दूसरे पक्ष से रामचंद्र, रमेश आशीष व प्रमिला घायल हो गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts