Categories: Crime

शमशुलहक़ ने र्इमानदारी का परिचय देते हुए वापस किए 12 हजार रुपए

दीपक कुमार
धनघटा, संतकबीरनगर।
धनघटा कस्‍बे के निवासी शमसुल हक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैंक में 12 हजार रुपए बैंक मैनेजर को वापस कर दिए। बैंक मैनेजर समेत अन्‍य लोगों ने उनके काम की तारीफ की।
धनघटा मुख्‍यालय स्थित पंजाब नैशनल बैंक के कैम्‍पस में किसी के 12 हजार रुपए गिर गए थे। 2 हजार की 6 नोट जब उन्‍होने देखा तो तुरन्‍त ही वे रुपए लेकर बैंक मैनेजर के पास गए। बैंक मैनेजर को यह बताया कि ये रुपए किसी के हैं जो गिर गए थे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने वह रुपए ले लिए और बैंक के ग्राहकों को यह बताया कि किसी के रुपए गिर गए हों तो क्षेत्र में बता देंगे। वह रुपए वे वापस कर देंगे। देर शाम तक किसी भी व्‍यक्ति ने यह दावा नहीं किया था कि वह रुपया किसका है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts