Categories: Crime

झांसी पुलिस ने पकड़ी 20 लाख की नई करेंसी

कमर आलम/झाँसी
बुन्देलखण्ड में झांसी जनपद में चेकिंग के दौरान नवाबाद पुलिस ने मऊरानीपुर तिराहे से 20 लाख की नई करेंसी समेत एक युवक को पकड़ा। यह करेंसी कहीं चुनाव में उपयोग तो नहीं हो रही है। इसकी जांच की जा रही है।
झांसी जनपद के नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव अपने हमराह के साथ शुक्रवार की सुबह मऊरानीपुर तिराहे चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मऊरानीपुर की ओर कार क्रमांक यूपी 93 टी 9421 संदिग्ध नजर आई। जिसे रोककर जब चेक किया गया तो उसमें 20 लाख की नई करेंसी रखी हुई थी। पुलिस उक्त रकम जब्त कर एक युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। जहां युवक ने पूछतांछ में अपना नाम राहुल शास्त्री बताया। आदर्श आचार संहिता लगी है, जिसका सख्ती से पालन कराने के लिये पुलिस लगातार प्रयास में लगी हुई।मालूम हुआ इससे पहले भी नवाबाद पुलिस और बबीना पुलिस ने चेकिंग करते हुये लाखों रुपये पकड़कर कार्यवाही की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts