Categories: Crime

शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी 25 व 26 फरवरी को

आर के गुप्ता
वाराणसी-जिला उद्यान एवम् खाद्य प्रसंस्करण विभाग वाराणसी द्वारा मण्डलीय शाक भाजी,फल एवम् पुष्प प्रदर्शनी 2017 का आयोजन कचहरी स्थित राजकीय उद्यान कम्पनी बाग परिसर मे 25 एवम् 26 फरवरी को किया गया है।

इसका उद्घाटन 25 फरवरी को प्रातः दस बजे मण्डलायुक्त नितिन रमेश गोकरन जी करेंगे इस सम्बन्ध मे उप उद्यान निदेशक अनिल कुमार ने बताया है कि इस प्रदर्शनी मे मण्डल स्तर के सभी नर्सरी एवम् फार्म संचालको से अपेक्षा किया जाता है कि आप अधिक से अधिक संख्या मे अपने-अपने उत्पादित शाकभाजी, फल एवम् पुष्पो केा इस प्रदर्शनी मे लाकर प्रतिभाग कर सकते हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts