Categories: Crime

भाजपा प्रत्याशी सहित 300 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अजमतगढ़ बाजार में बिना अनुमति के हुई थी सभा

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : सगड़ी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद द्वारा गुरुवार की शाम अजमतगढ़ बाजार में बिना अनुमति लिए सभा करने के आरोप में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए उनके व 300 लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी से घोषित प्रत्याशी गोपाल निषाद का नगर पंचायत अजमतगढ़ के रामपुर वार्ड में शाम 4 बजे के करीब जहां स्वागत किया वहीं प्रत्याशी की पक्ष में नारे लगाए। भाजपा प्रत्याशी गोपाल निषाद ने कहा कि कुछ लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं लेकिन हम अपराधियों से डरने वाले नहीं हैं हमने इसके लिए प्रशासन से सुरक्षा भी मांगा लेकिन हमें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली है। कहा कि अपराधी कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगे और हम चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान लगभग 300 के आसपास भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। शुक्रवार को जब मीडिया ने इस इस खबर को उछाला तो एसडीएम के निर्देश पर उड़न दस्ता प्रभारी हरिमोहन सिंह ने जीयनपुर कोतवाली में भाजपा प्रत्याशी गोपाल निषाद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति लिए सभा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts