Categories: Crime

ईट भट्टे पर हुई छापेमारी 4 पर मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर। रणविजय सिंह
धनघटा /धनघटा तहसील क्षेत्र के धनघटा थाना अंतर्गत बसवारी गांव वड़गो स्थित ईट भट्ठे पर छापेमारी हुई जिसमें लगभग 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक किंटल लहन एवं उपकरण बरामद हुए ईंट भट्ठा मालिक रविंद्र कुमार राय वह तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्द हुआ
धनघटा थाना पर तैनात ए सी पी परमेश्वर यादव ने स्थानीय थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि बसवारी गॉव वड़गो  स्थित रविंदर राय के ईट भट्ठे पर शनिवार दोपहर 3:00 बजे उड़नदस्ता टीम प्रभारी राघव प्रसाद गौड़ वह तहसीलदार राजेश कुमार गुप्ता व एसीपी परमेश्वर यादव कांस्टेबल राजेश कुमार गौड़ के साथ छापेमारी की गई जिसमें 20 लीटर कच्ची शराब व एक किंतल लहन व उपकरण बरामद हुए जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया एवं दिए हुए तहरीर के आधार पर धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया सूचना लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है
तहसील दार राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि चुनाव में कोई खलल ना डाल सके इसलिए 1 सूत्रीय सघन जांच चल रही है इसमें किसी के साथ कोई कोताही नहीं बरती जाएगी जो भी संदेह के घेरे में आएगा या कोई अनैतिक काम करता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts