Categories: Crime

संतकबीरनगर – पुलिस और उड़न दस्ते ने बरामद किए दो लाख 52 हजार रुपए

दीपक कुमार/धनघटा (संतकबीरनगर)
धनघटा पुलिस और उड़न दस्ता टीम ने सोमवार की सुबह बोलेरो सवार दो लोगों के पास से दो लाख 52 हजार 700 रुपए बरामद किए। लेखा-जोखा न मिलने पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सूचित किया है।
जांच टीम सोमवार सुबह वन विभाग के डाक बंगले के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो पहुंची। टीम ने बताया कि जांच के दौरान बोलेरो में बैठे एक युवक के पास काले रंग की पालीथिन में रुपया मिला। पूछने पर पहले तो युवक ने डेढ़ लाख रुपए होने की बात कही। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दो लाख 52 हजार 700 रुपए बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम व पता छोटू खान निवासी बखिरा और नौसाद खान बताया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts