Categories: Crime

पुलिस की छापेमारी में 40 कुंतल गौमांस, 53 टिन में चर्बी, 6 बाइक व दर्ज़नों मवेशी संग 5 चढ़े हत्थे

यशपाल सिंह
आजमगढ। देवगांव कोतवाली के बैरीडीह गांव में शुक्रवार को देवगांव कोतवाल मुनिश चौहान व सीओश्याम नारायण ने छापेमारी कर लगभग चालीस कुन्तल गौ मांस, 53 टिन लगभग 800 किलो चर्बी व चमडा बरामद किया। इसके साथ ही 6 बाइक व पांच आरोपियों सहित दर्ज़नों जिन्दा मवेशियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

बरामद गौ मांस की पुष्टि के लिए नमूना ले कर कोतवाल ने जांच के लिये लखनउ भेजवाया तथा सभी मांस, चर्बी व चमडे को जेसीबी मशीन लगाकर जमीन के अंदर दफन करवा दिया। हालांकि इस विषय में पुलिस अभी बोलने को तैयार नही है लेकिन कोतवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है आगे कई बडे राज खुलने की आशंका है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts