Categories: Crime

झांसी – परिजनों का आरोप दरोगा ने घर में घुस कर मार दिया मेरे बेटे को गोली

कमर आलम/झांसी
झांसी। बुन्देलखण्ड में झांसी जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक दरोगा पर कथित पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से उसके बेटे को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
झांसी जनपद के सदर बाजार के मजिस्द मोहल्ले में राहुल चौधरी पुत्र मथुरा प्रसाद रहता है। राहुल चौधरी  के परिजनों की मानें तो रविवार की शाम का वह अपने घर में था। इसी दौरान राजीव नाम का दरोगा उसके घर पहुंचा और एक मामले को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त दरोगा ने उस पर सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिये मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
वहीं जब इस घटना की जानकारी जैसे ही उच्चाधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल ने पुलिस पर दवाब बनाने के लिये स्वयं गोली मारी है। हालांकि इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही हकीकत स्पष्ट हो सकेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts