Categories: Crime

हाईवे पर ईरा कम्पनी की खुदाई से दो ट्रकों में हुआ भीषण हादसा

लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित, वाहनों की लगी लंबी लाइनें।

इमरान सागर/मीरानपुर कटरा,शाहजहाँपुर
बीती रात  नेशनल हाइवे 24 कटरा चौराहे पर धान लेकर बरेली जा रहा ट्रक नंबर यू पी 22टी// 0087  सामने हरदोई से गिट्टी लेकर जा रहे ट्रक नंबर यू पी 30टी//3440 से टकरा गया जिसमें ड्राइवर सर्वेश कुमार निवासी ग्राम पंडित पुरवा कोतवाली हरदोई गंभीर घायल हो गयी! रोड पर ट्रकों की टक्कर से लंबा जाम लग गया! हाईवे के दोनों ओर ईरा इंफ्रा कंपनी द्वारा खुदाई कर के गड्ढे कर दिए गए हैं, रोड के दोनों किनारों पर गड्ढे होने के कारण लगातार वाहनों के गिरने व टकराने का भय बना रहता हैं! लखनऊ दिल्ली मार्ग पर जाम खुलवाने में कटरा थाना अध्यक्ष शाहिद अली एंव उनके मताहतो के पसीने छूट गए! जाम में फंसे हुए यात्रियों का बुरा हाल हो गया! कई घन्टो की लम्बी मशक्कत के बाद रात्रि पहर में हाईवे पर लगा जीम खुलबाने में पुलिस को कामयाबी मिल पाई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts