Categories: Crime

मुहम्मदाबाद मतदाताओं के नाम राजेश राय पप्पू की पार्टी

मोहम्मद इसराफिल अंसारी
गाजीपुर। सपा के वरिष्‍ठ  नेता व मुहम्‍मदाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्‍याशी पप्पू राय ने मुहम्‍मदाबाद विधानसभा के सम्‍मानित मतदाताओं के लिए एक मार्मिक अपील किया है। अपील में लोक बंधु राजनरायन की पुण्‍यतिथि पर शत-शत् नमन करते हुए अपने मुहम्‍मदाबाद के समाजवादी व शुभचिंतक साथियों को विश्‍वास दिलाता हूं कि आप ने जो आस्‍था और विश्‍वास मुझपर रखा वही मेरी ताकत रही। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रत्‍येक मुलाकात में दिया गया भरोसा कि आपको मुहम्‍मदाबाद से चुनाव लड़ना है और अपराधिक तत्‍वों की राजनीति विरासत खत्‍म करनी है। यही मेरा बल है। विगत दिनों में सपा के कुछ नेताओं द्वारा व्‍यक्तिगत लाभ हेतु अपराधिक संगठनों को पार्टी की सदस्‍यता दिलायी। तब भी हमारे साथी और समर्थक पूर्ण विश्‍वास के साथ ऐसे तत्‍वों के साथ लड़ते रहने का विश्‍वास पूर्व निष्‍ठा से दिलाते रहे जो मेरी ताकत बनी रही।  मै सभी साथियों तथा विकास एवं तरक्‍की पसंद जनपदवासियों से निवेदन करता हूं कि उत्‍तर प्रदेश के विकास के लिए जाति-धर्म से उपर उठकर राजनीति में स्‍वच्‍छ छवि एवं विचार धाराओं को स्‍थापित करने के लिए अखिलेश यादव के निर्णय को समर्थन करें तथा होने वाले चुनाव में असमाजिक तत्‍वों को राजनीति से बेदखल करने के मुख्‍यमंत्री जी का मुहिम का समर्थन करें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts