Categories: Crime

धरती माँ का कलेजा बेच रहे खनन माफ़िया

रिपोर्ट- रवि पाल
मथुरा। “मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती “ कहावत को चरितार्थ करते हुए खनन माफ़िया धरती माँ का कलेजा बेचने में जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। बता दें कि थाना रिफाइनरी के गाँव अगनपुरा में मानकों को ताक पर रख अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।

खनन माफ़िया मिट्टी खोदने की परमिशन का हवाला देकर खनन कर रहे हैं। खनन की परमिशन एलएंडटी के नाम है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु हुयी है। लेकिन सूत्रों की माने तो ये खनन माफ़िया एलएंडटी की आड़ में आधे से ज्यादा मिट्टी को अवैध रूप से प्राइवेट कार्य के लिए भी बेच रहे हैं। वहीं सभी मानकों की भी धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। यह खनन माफ़िया एक लंबे समय से यहाँ सक्रीय हैं। पूर्व में भी यहाँ अवैध खनन जारी रहा है। लेकिन मामले पर प्रशासन द्वारा आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts