भाजपा में वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है इस लंबी फेहरिस्त में आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से इतर दूसरी विधानसभाओं से जुड़े लोग भी आलापुर पर अपनी नजर लगाए हुए हैं। लगभग आधा दर्जन बाहरी उम्मीदवार है जिनका आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से बीते छः माह पूर्व कोई सरोकार नहीं रहा है। वे लोग भाजपा से टिकट की दौड़ में है ऐसे में पार्टी के आम कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का चिंतित होना लाजमी है। भाजपा ने यदि बाहरी उम्मीदवार दिया तो आलापुर में स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा उछलते देर नहीं लगेगी। और भाजपा की सारी उम्मीदें परवान चढ़ने से पहले ही धूल धूसरित होती नजर आऊंगी। वैसे भी जहांगीरगंज सुरक्षित अब आलापुर सुरक्षित काफी पहले बाहरी उम्मीदवारों का दंश झेलता रहा है। फिलहाल वर्ष 1991 से जनता नें स्थानीय लोगों को विधानसभा के सदन में पहुंचाया है।अब देखनी वाली बात यह होगी कि भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…