Categories: Crime

आजमगढ़ – उडी आचार संहिता की धज्जिया, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन

यशपाल सिंह
आज़मगढ़ : प्रमुख दलों में तमाम इंतज़ार और आशंका के बाद टिकट फाइनल होने के बाद ख़ुशी अब सड़क पर दिखने लगी है। कुछ तो इतना खुश हो जा रहे है कि नियम कायदा कानून सब ताख पर रख कर आचार संहिता की धज्जिया बीच चौराहे पर उड़ा रहे है और प्रशासन बेचारगी से देख कर मूकदर्शक केवल इसलिए बना है कि आचार संहिता के ख़त्म होने के बाद इनके अधिनस्त कही काम न करना पड़ जाय.

ऐसा ही एक नज़रो में नज़ारा दिखाई दिया आज फूलपुर पवई से सपा विधायक के आजमगढ़ आगमन पर. एक बार फिर से टिकट मिलने के बाद मंगलवार को श्याम बहादुर यादव लखनऊ से आजमगढ़ की सीमा पर जैसे ही घुसे उनका लाव लश्कर के साथ स्वागत हुआ। पवई आदि क्षेत्रों में जुलूस भी निकला. खूब झंडे लहराये गए. आचार संहिता की धज्जीया उड़ती रही रही और दूसरी तरफ पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने देखते रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts