Categories: Crime

भारतीय युवक को नेपाली छात्रा के साथ गिरफ्तार।

फारूख हुसैन/बेलरायां(लखीमपुर)
शादी का झांसा देकर नेपाल से बहला फुसलाकर भारत ला रहा नेपाली छात्रा को आज एसएसबी ने गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पिलर संख्या 124 के पास आने जाने वालो की तलाशी और पूछताछ हो रही थी. इसी दौरान नेपाली छात्रा जिसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है, एक युवक के साथ आई. शक होने पर एसएसबी कृष्णानगर के उपनिरीक्षक राजबीर सिंह ने दोनों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध होने लगा. इस दौरान युवक धीरे से सरकने का प्रयास करने लगा. शक और गहरा होने पर दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. उप निरीक्षक राजबीर सिंह ने हमसे अनौपचारिक बातचीत में बताया कि पहली नज़र में मामला मानव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पकड़े गए युवक और किशोरी को कोतवाली पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लेने से किया इनकार। एसएसबी युवक से पूछताछ कर रही है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts