Categories: Crime

जयहिन्द जय भारत पार्टी उतारेगी सभी विधानसभाओं में प्रत्याशी

(दिग्विजय सिंह)
कानपुर नगर, नगर की सभी विधानसभा सीटो के साथ सभी जनपदों की हर सीटों में जयहिन्द जय भारत पार्टी अपने प्रत्याशियों को खडा करेगी। यह बात एक बैठक के उपरान्त वार्ता के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बताई गयी। इस अवसर पर राम लाल गौड, बबलू कश्यप, ज्ञान चन्द्र कश्यप, विमल कुमार, राजबहादुर ने बतााय कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह कश्यप है तथा यह पार्ट सभी वर्गो के साथ समभांवना रखती है। बताया कि उनकी पार्टी का चुनाव निशान प्रेशर कुकर है और इस विधानसभा चुनाव में पार्टी नगर की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को खडा करेगी।
बताया गया कि दो दिन में ही सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जायेगी। पार्टी अति पिछडे, अति दलित एवं अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के साथ ही अन्य वर्गो के लोगों को भी प्रत्याशी के रूप में खडा करेगी। कहा कि आज सिफ पार्टियों में पैसे वाले ही चुनाव लडते है। दलितों के नाम पर राजनीति करने वाले दलितों को ही भूल जाते है। गरीब आदमी राजनीति के शिखर पर नही पहुंच पाता है, जिससे यह साबित होता जा रहा है कि राजनीति पैसे वालो और बाहुबलियों के हाथो की कठपुतली हो चुकी है। पढे-लिखे तथा शरीफ और इमानदार लोगों की यहां कोई बिसात नही होती। कहा जयहिन्द जयभारत पार्टी देश के किसानों, मजदूरों, मजलूमो, दलितों के साथ हर वर्ग के अधिकारो की सुरक्षा के भी लडाई लडेगी। साथ ही बताया कि बिठूर विधान सभा के लिए पार्टी द्वारा पुष्पा गौड को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ता में सतीश कुमार, विवेक यादव, सुरेश गुडिया एडवोकेट, अशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts