Categories: Crime

खूब उडी खिल्ली भाजपा के अधिकृत ट्विटर अकाउंट के इस ट्विट पर

(जावेद अंसारी)
भाजपा के अधिकृत ट्विटर अकाउंट के एक ट्विट पर आज सारा दिन माखोल ही बना रहा. जहा भाजपा के ज़िम्मेदार इस पर शांत रहे वही भाजपा समर्थको और अन्य के बीच सारा दिन नोकझोक ही चलती रही.

हुआ कुछ इस प्रकार कि भाजपा के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट आई जिसमे दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुटनीतिक प्रयासों के कारण UAE में दाऊद की 15000 करोड़ की संपत्ति सीज कर दिया गया है. इस ट्विट के बाद बढइयो का ताँता सा लग गया. इसी बीच फैनान्सियल एक्सप्रेस और बीबीसी के वेब से यह सुचना आई कि UAE सरकार द्वारा इस प्रकार की किसी कार्यवाही से इंकार कर दिया गया है. इस खबर के आते ही अचानक आलोचकों ने इस खबर को इसी ट्विट पर पोस्ट करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते ट्वीट पर गतिविधिया लगातार बढती गई.जहा एक तरफ इस खबर पर समर्थको ने बधाईयो का सिलसिला जारी रखा वही दूसरी तरफ आलोचकों ने इसकी जमकर आलोचना शुरू कर दी. आलोचकों की बढती संख्या के कारण अंततः समर्थको को शांति अपनाना पड़ा.
कुल मिलकर दिन भर इस ट्वीट पर गतिविधिया समाचार लिखे जाने तक बनी हुई थी और अधिकतर के द्वारा इस खबर के झूठा साबित होने पर मखोल बनाया जा रहा था.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts