Categories: Crime

रसड़ा में फ्री वाई फाई की सुविधा, झूठे साबित होते दिखाई पड़ रहे

अखिलेश सैनी बलिया
बलिया रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा 31 दिसम्बर को फ्री वाई फाई की सुविधा अपने क्षेत्र वासियो को देने का वादा किया था लेकिन वादे झूठे साबित होते दिखाई पड़ रहे हैं। लोगो से वाईफ़ाई के नाम पर आई कार्ड और फ़ोटो तो लिया गया लेकिन अभी तक लोगो के मोबाईल पर वाई फ़ाई नही चल रहा है। कुछ गिने चुने लोगो पर चल रहा है तो उसकी कोई स्पीड ही नही है। लोगो की माने तो उनके मोबाईल पर कुछ कोड आया है।तो किसी पर कोड भी नही आया है। यही विपक्षी दल का कहना है कि रसड़ा क्षेत्र के युवाओ को वाई फाई के नाम पर वोट के लिए बरगलाया जा रहा है। वाई फाई सिग्नल जो उमाशंकर सिंह के नाम पर दिखा रहा है वो आचार सहिंता के विरुद्ध है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts